Sunday, April 20, 2025
0,00 INR

No products in the cart.

शिक्षा और एकजुटता से समाज सशक्त होगा: साक्षी महाराज

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

भोगांव:बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने से ही समाज व संगठन मजबूत होगा।जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए जनसंख्या पर ध्यान देना आवश्यक है। जहां हिंदू घटेगा वहीं पिटेगा। सामाजिक हितों के लिए संगठन संघर्ष करेगा।

उक्त विचार अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्नाव सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद हर साक्षी महाराज ने नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में अब कहीं बम ब्लास्ट व दंगे नहीं हो रहे हैं। अत्याचार अन्याय होने पर बुलडोजर बाबा का बुलडोजर पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि अब देश का हिंदू जाग चुका है।महाकुंभ के दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक व्यवस्था की थी। जबकि कुछ नेताओं ने उसमें भी खामियां निकाल कर अनर्गल प्रलाप किया।

ये भी पढ़ें :  भोगांव में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए तहसील टास्क फोर्स की बैठक, 1 अप्रैल से शुरू होगा अभियान

महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संगठन को तैयार किया गया है। कुछ नेताओं को ये रास नहीं आ रहा है कि वह समाज को बांटने का कुछ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह मुख्यमंत्री ना होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी सभी को सम्मान देने का कार्य कर रहे है। यह संगठन ही समाज का कल्याण कर सकता है। प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि समाज को सशक्त और विकास की मुख्य धारा मिलने के लिए संगठन कार्य कर रहा है।प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कृत संकल्पित है।भविष्य का युग टेक्नोलॉजी का युग है।

ये भी पढ़ें :  शहीद उपनिरीक्षक की प्रतिमा का विधायक तेज प्रताप यादव ने किया अनावरण

सामाजिक आर्थिक शोषण से मुक्ति दिलाती है। बच्चे भाग्य विधाता है। संघर्ष से समृद्धि मिलती है। अंत में साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह के छोटे पौत्र सौरभ सिंह की कल्याण महासभा की कमान सौंपी।उन्होंने संदीप सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया।कार्यक्रम आयोजक कश्मीर सिंह राजपूत ने अतिथियों को मुकुट पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

रिपोर्टर बनें

क्या आप पत्रकार बनना चाहते हैं? जुड़ें द इनसाइडर पॉइंट मासिक पत्रिका से और बनाएं पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान .. जुड़ने के लिए Join Now बटन पर क्लिक करें

पत्रिका पढ़ें

पत्रिका की सदस्यता लेने के लिए सब्सक्राइब बटन पर क्लिक करें और पढ़ें बेहतरीन लेख और ख़बरें ...

सम्बंधित ख़बरें

मैनपुरी में संचारी रोग नियंत्रण अभियान: प्रधानाचार्यों के लिए अभिमुखीकरण बैठक आयोजित

मैनपुरी: आज दिनांक 4 अप्रैल 2025 को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत प्रधानाचार्ययों के अभिमुखीकरण के संदर्भ में राजकीय पुस्तकालय मैनपुरी के सभागार...

शहीद उपनिरीक्षक की प्रतिमा का विधायक तेज प्रताप यादव ने किया अनावरण

कुरावली क्षेत्र ग्राम खिरिया पीपर निवासी शहीद उपनिरीक्षक परम तेज प्रबल प्रताप सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण मुख्य अतिथि सपा विधायक तेजप्रताप यादव...

प्रीमियम लेख

अमर सेनानी राजा नरपति सिंह: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक

राजा नरपति सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हरदोई, उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख क्रांतिकारी नेता थे। वे माधोगंज (वर्तमान में बिलग्राम तहसील)...

गणित और खगोलशास्त्र के शिखर:आर्यभट्ट को राष्ट्र का नमन: रविन्द्र आर्य

नई दिल्ली 14 अप्रैल का दिन भारतीय गणित और खगोलशास्त्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इस दिन लगभग 1500 वर्ष पूर्व जन्मे...

राणा सांगा: मेवाड़ के वीर योद्धा का जीवन परिचय

राणा सांगा, जिनका पूरा नाम महाराणा संग्राम सिंह था, मेवाड़ के एक महान राजपूत शासक थे। वे सिसोदिया वंश के शासक थे और 16वीं...

योगी आदित्यनाथ: हिंदुत्व के प्रतीक से यूपी के शासक तक

योगी आदित्यनाथ, जिनका मूल नाम अजय मोहन सिंह बिष्ट है, का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले...

उत्तर प्रदेश के सभी CHC में मिलेंगी ये जरूरी दवाइयाँ व टीके..कहीं आपको तो नहीं लिखी जा रही बाहर से दवाई

उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (Community Health Centers - CHCs) में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाने वाली दवाइयों की सूची भारत सरकार...

ताज़ा ख़बरें

चर्चित ख़बरें

error: आप इसे कॉपी नहीं कर सकते....यह एक तरह से चोरी है !! द इनसाइडर पॉइंट इसकी इजाजत नहीं देता है