भोगांव:बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने तथा समाज की एकजुटता बनाए रखने से ही समाज व संगठन मजबूत होगा।जातीय संतुलन बनाए रखने के लिए जनसंख्या पर ध्यान देना आवश्यक है। जहां हिंदू घटेगा वहीं पिटेगा। सामाजिक हितों के लिए संगठन संघर्ष करेगा।
उक्त विचार अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उन्नाव सांसद डॉक्टर सच्चिदानंद हर साक्षी महाराज ने नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रैली के दौरान व्यक्त किए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार में अब कहीं बम ब्लास्ट व दंगे नहीं हो रहे हैं। अत्याचार अन्याय होने पर बुलडोजर बाबा का बुलडोजर पहुंच जाता है। उन्होंने कहा कि अब देश का हिंदू जाग चुका है।महाकुंभ के दौरान प्रदेश मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक व्यवस्था की थी। जबकि कुछ नेताओं ने उसमें भी खामियां निकाल कर अनर्गल प्रलाप किया।
महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि पूर्व राज्यपाल पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए संगठन को तैयार किया गया है। कुछ नेताओं को ये रास नहीं आ रहा है कि वह समाज को बांटने का कुछ प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह मुख्यमंत्री ना होते तो राम मंदिर का निर्माण नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी सभी को सम्मान देने का कार्य कर रहे है। यह संगठन ही समाज का कल्याण कर सकता है। प्रदेश बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि समाज को सशक्त और विकास की मुख्य धारा मिलने के लिए संगठन कार्य कर रहा है।प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कृत संकल्पित है।भविष्य का युग टेक्नोलॉजी का युग है।
सामाजिक आर्थिक शोषण से मुक्ति दिलाती है। बच्चे भाग्य विधाता है। संघर्ष से समृद्धि मिलती है। अंत में साक्षी महाराज ने कल्याण सिंह के छोटे पौत्र सौरभ सिंह की कल्याण महासभा की कमान सौंपी।उन्होंने संदीप सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया।कार्यक्रम आयोजक कश्मीर सिंह राजपूत ने अतिथियों को मुकुट पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।