Saturday, April 19, 2025
0,00 INR

No products in the cart.

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

सोशल मीडिया पर फॉलो करें

फर्रुखाबाद: शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज को पूर्ण कर हैण्डओवर करें

एम्बुलेन्स का रेस्पॉन्स टाइम सही करें

आज दिनांक 28.03.2025 को श्री आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में “जिला सड़क सुरक्षा समिति” की बैठक आहूत की गयी। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा समिति को बताया गया कि माह फरवरी 2025 में 41 सड़क दुर्घटनाओं में 23 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि माह फरवरी 2024 में 32 सड़क दुर्घटनाओं में 20 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। वर्ष 2024 में 390 सड़क दुर्घटनाओं में 213 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है, जबकि वर्ष 2023 में 401 सड़क दुर्घटनाओं में 197 व्यक्तियों की मृत्यु हुई थी। माह फरवरी 2025 में राष्ट्रीय राजमार्ग पर 08, राज्यमार्ग पर 11, मुख्य जिला मार्ग पर 10, अन्य जिला मार्ग पर 05 व अन्य मार्गों पर 07 दुर्घटनायें घटित हुई हैं।
फरवरी माह में सड़क दुर्घटना में मृतको की संख्या में  बढ़त को देखते हुये सभी सम्बन्धित विभागो को सुरक्षात्मक दृष्टि से तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। आम-जनमानस हेतु सडक सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जायेे। ब्लॉक, तहसील एवं मुख्यालय पर जागरूकता कैम्प का आयोजन किया जाये साथ ही सड़क सुरक्षा के सम्बध में स्कूलों में भी जागरूकता कैम्प लगाया जाये।

शुकरूल्लापुर ओवरब्रिज पर गठित जांच समिति द्वारा सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित सुुझाये गये उपायों को अभी तक न किये जाने पर  जिलाधिकारी महोेदय द्वारा अप्रसन्नता व्यक्त की गयी। सेतु निगम के सहायक अभियन्ता को चेतावनी दी गयी कि 15 दिवस के अन्दर कार्य पूर्ण करें, अन्यथा कि स्थिति में दुर्घटना होने पर सेतु निगम के सम्बन्धित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगें।

ये भी पढ़ें :  विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त 156 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान हुए सम्मानित


इटावा-बरेली मार्ग पर पांचाल घाट सेतु को दिनांक 31.3.2025 तक प्रत्येक दशा में मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश जिलाधिकारी महोदय द्वारा एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को दिये गये, इस तिथि के उपरान्त कोई मार्ग डायवर्जन की छूट नहींे दी जायेगी।


समाचार पत्रों में घायलों के इलाज हेतु एम्बुलेन्स पहॅुचने में देरी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा अत्यन्त गम्भीरता से लिया गया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यवाही कर अवगत कराने हेतु निर्देशित किया गया। इसके साथ ही 108 एवं 102 नम्बर एम्बुलेंस के रिस्पॉंस टाइम को कम करतेे हुये स्टेट रिस्पॉस टाइम के बराबर करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दियेे गये।

ये भी पढ़ें :  आलू से भरा ओवरलोड ट्रक सीज..11 अन्य वाहन बिना फिटनेस संचालन में सीज


बैठक में अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 मुरलीधर व अशोक कुमार, एआरटीओ (प्रशा0) वृजेन्द्र नाथ चौधरी, क्षेत्राधिकारी-यातायात ऐश्वर्या उपाध्याय, बीएसए गौतम प्रसाद, डीआईओएस नरेन्द्र पाल सिंह, एसीएमओ डा0 सर्वेश यादव, विनोद कुमार ईओ न0पा0 फर्रूखाबाद, दीपक कुमार, दशरथ सिंह, अवर अभियन्ता, सेतु निगम बांदा आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रिपोर्टर बनें

क्या आप पत्रकार बनना चाहते हैं? जुड़ें द इनसाइडर पॉइंट मासिक पत्रिका से और बनाएं पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान .. जुड़ने के लिए Join Now बटन पर क्लिक करें

पत्रिका पढ़ें

पत्रिका की सदस्यता लेने के लिए सब्सक्राइब बटन पर क्लिक करें और पढ़ें बेहतरीन लेख और ख़बरें ...

सम्बंधित ख़बरें

फर्रुखाबाद के अल्हादादपुर में आग का तांडव, 22 परिवार बेघर

फर्रुखाबाद के अमृतपुर क्षेत्र में ग्राम अल्हादादपुर भटौली में 4 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 4 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इस...

जिलाधिकारी ने फर्रुखाबाद के प्राथमिक विद्यालय वर्ना को गोद लेकर कराया नवीनीकरण, किया शुभारंभ

फर्रुखाबाद जिले के विकासखंड कमालगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय वर्ना को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने गोद लेकर नवीनीकृत कराया। विद्यालय में वाल पेंटिंग, झूले,...

जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन घटिया घाट पुल का निरीक्षण..दिए आवश्यक दिशा निर्देश

फर्रूखाबाद: जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा पर्यटन विभाग के पांचाल घाट पर निर्माणाधीन पांचाल घाट से पुरानी घटिया तक घाट के निर्माण कार्य का...

प्रीमियम लेख

अमर सेनानी राजा नरपति सिंह: 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायक

राजा नरपति सिंह 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हरदोई, उत्तर प्रदेश के एक प्रमुख क्रांतिकारी नेता थे। वे माधोगंज (वर्तमान में बिलग्राम तहसील)...

गणित और खगोलशास्त्र के शिखर:आर्यभट्ट को राष्ट्र का नमन: रविन्द्र आर्य

नई दिल्ली 14 अप्रैल का दिन भारतीय गणित और खगोलशास्त्र के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। इस दिन लगभग 1500 वर्ष पूर्व जन्मे...

राणा सांगा: मेवाड़ के वीर योद्धा का जीवन परिचय

राणा सांगा, जिनका पूरा नाम महाराणा संग्राम सिंह था, मेवाड़ के एक महान राजपूत शासक थे। वे सिसोदिया वंश के शासक थे और 16वीं...

योगी आदित्यनाथ: हिंदुत्व के प्रतीक से यूपी के शासक तक

योगी आदित्यनाथ, जिनका मूल नाम अजय मोहन सिंह बिष्ट है, का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड (तत्कालीन उत्तर प्रदेश) के पौड़ी गढ़वाल जिले...

उत्तर प्रदेश के सभी CHC में मिलेंगी ये जरूरी दवाइयाँ व टीके..कहीं आपको तो नहीं लिखी जा रही बाहर से दवाई

उत्तर प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (Community Health Centers - CHCs) में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाने वाली दवाइयों की सूची भारत सरकार...

ताज़ा ख़बरें

चर्चित ख़बरें

error: आप इसे कॉपी नहीं कर सकते....यह एक तरह से चोरी है !! द इनसाइडर पॉइंट इसकी इजाजत नहीं देता है